फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR: अंतिम मतदाता सूची में त्रुटियां, पिता का धर्म बदला, मृतक व बाहर रहने वालों के नाम भी शामिल

Tue, 14 Apr 2026 11:00 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सूची में 38 वर्षीय मतदाता मनीष के पिता का नाम सलीम दर्ज है। विशाल पुत्र ओम प्रकाश का नाम दो अलग-अलग क्रमांकों पर दर्ज है और दोनों जगह फोटो भी एक ही है। 89 वर्षीय मो. वारिस की मृत्यु हो चुकी है, जिनके लिए कोई फॉर्म नहीं भरा गया, उनका नाम भी सक्रिय मतदाताओं में शामिल है।
विज्ञापन
मतदाता सूची - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलगीढ़ प्रशासन द्वारा राजनीतिक दलों को सौंपी गई नवीनतम मतदाता सूची में विसंगतियां सामने आई हैं। कहीं मतदाताओं के पिता का धर्म बदल दिया गया है, तो कहीं मृतकों और शहर से बाहर रहने वालों के नाम भी सूची में दर्ज हैं।

विज्ञापन


राजनीतिक दल सूची का विश्लेषण कर रहे हैं और खामियां निकल रही हैं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का दावा है कि विसंगतियां केवल नामों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे क्षेत्र के डाटा में हैं। आरोप है कि किसी विशेष क्षेत्र में एक भी वोट नहीं काटा गया है। इसके विपरीत, कुछ क्षेत्रों में बहुत अधिक संख्या में वोट काट दिए गए हैं। बिना फॉर्म भरे ही नए नाम जोड़ दिए गए हैं।

मतदाता सूची में जो भी त्रुटियां सामने आ रही हैं, उनको सही करने की प्रक्रिया जारी है। अगर किसी मृतक का नाम सूची में है तो संभवत: परिजनों ने नाम दिया हो या उनकी मृत्यु एसआईआर प्रक्रिया के दौरान हुई है। नाम हटवाने के लिए फर्म -7 भरा जा सकता है। सूची में अगर कोई खामी दिखाई देती है तो इसके लिए प्रशासन से संपर्क किया जा सकता है।- पंकज कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन

मतदाता मनीष पिता का नाम सलीम
सूची में 38 वर्षीय मतदाता मनीष के पिता का नाम सलीम दर्ज है। इसी तरह मोनिका नामक महिला मतदाता के पिता का नाम भी सलीम लिख दिया गया है, जो सीधे तौर पर मानवीय या तकनीकी त्रुटि की ओर इशारा करता है।

नाम एक अलग-अलग क्रमांक
विशाल पुत्र ओम प्रकाश का नाम दो अलग-अलग क्रमांकों पर दर्ज है और दोनों जगह फोटो भी एक ही है। वहीं, 22 वर्षीय सुभान का नाम फॉर्म संख्या-6 में दो बार आया। मो. फैजान ने एक जगह से नाम कटवाया था, फिर भी सूची में उनका नाम दोनों जगह बरकरार है।

मृतकों और प्रवासियों की वापसी
89 वर्षीय मो. वारिस की मृत्यु हो चुकी है, जिनके लिए कोई फॉर्म नहीं भरा गया, उनका नाम भी सक्रिय मतदाताओं में शामिल है। इसी तरह दिल्ली में रह रहीं अजरा और शारा ने कोई फॉर्म नहीं भरा, फिर भी उनके नाम सूची में जोड़ दिए गए हैं। शुक्रवार को जारी की गई अंतिम मतदाता सूची में जिले में 24.10 लाख वोटर हैं। पुनरीक्षण से पूर्व जिले में कुल 27,96,379 मतदाता थे। 386206 नाम सूची में अपात्र पाए गए, जिनको सूची से हटाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें