फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रगणकों के सामने नई चुनौती, पता बताने से कतरा रहे लोग

विज्ञापन
जनगणना कार्य में लगी महिला कर्मचारी।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनगणना-2026 के पहले चरण के दौरान प्रगणकों को अब लोगों से सही जानकारी जुटाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में लोग अपने पड़ोसियों का नाम और पता बताने से बच रहे हैं, जिससे सर्वे कार्य प्रभावित हो रहा है। बंद मकानों और दुकानों की जानकारी एकत्र करना भी कर्मचारियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन



रविवार को जनगणना कार्य के तीसरे दिन प्रगणकों ने बताया कि बड़ी संख्या में मकान और दुकानें बंद मिल रही हैं। ऐसे में पड़ोसियों से जानकारी लेने का प्रयास किया जाता है, लेकिन अधिकांश लोग किसी भी प्रकार की जानकारी देने से कतरा रहे हैं। कई लोग यह कहकर मना कर देते हैं कि उन्हें अपने पड़ोसियों के बारे में जानकारी नहीं है।


शाहजमाल क्षेत्र के तेलीपाड़ा वार्ड-89 में ब्लॉक संख्या 480 से 490 में तैनात प्रगणकों ने बताया कि बंद मकानों की जानकारी जुटाना सबसे कठिन काम साबित हो रहा है। ब्लॉक 482 के प्रगणक तेजवीर सिंह, ब्लॉक 483 की भावना और ब्लॉक 480 की कल्पना ने कहा कि जब मकान मालिक या परिवार के सदस्यों की जानकारी मांगी जाती है तो लोग स्पष्ट जवाब नहीं देते।
विज्ञापन



प्रगणकों के अनुसार कारोबार और परिवार से जुड़ी जानकारी साझा करने में भी लोग हिचकिचा रहे हैं। कई बार गलत जानकारी दिए जाने से रिकॉर्ड तैयार करने में परेशानी आ रही है। सुपरवाइजर सुशील कुमार गौतम ने कहा कि जनगणना का कार्य तभी सफल होगा जब आम लोग सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि लोगों में अभी जनगणना को लेकर पर्याप्त जागरूकता नहीं है, जिसके चलते फील्ड में कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें