मिस नार्थ इंडिया बनने के लिए युवतियों ने दिखाया उत्साह
- फोटो : amar ujala
प्रदेश के सबसे बड़े ब्यूटी कान्टेस्ट ‘फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस-2016 पावर्ड बाई मारूति सेलेरियो’ की खोज शुरू हो चुकी है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी युवतियों में इसको लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आयु 16 से 27 साल है। इस कान्टेस्ट केे प्रीलिम राउंड कानपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, देहरादून और दिल्ली-एनसीआर में होंगे। इस राउंड में प्रथम चरण के प्रतियोगियों का चुनाव किया जाएगा।
इसी क्रम में अलीगढ़ के विवेकानंद कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में आडिशन के कई राउंड हुए। इसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। ‘फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस-2016 पावर्ड बाई मारूति सेलेरियो’ के बारे में डाबर फेम के आपरेशन हेड सुनील शर्मा कहते हैं डाबर फेम और मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस में एक खास रिश्ता है और वो है फेम ब्लीच जो युवतियों को देता है खास निखार, जिसकी बदौलत वो जीत सकती हैं खिताब।
‘फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस-2016’ का ग्रांड फिनाले चंडीगढ़ में होगा। प्रतियोगिता के पावर्ड बाई पार्टनर मारूति सेलेरियो की तरफ से विजेता को मिलेगी शानदार मारूति सेलेरियो कार। अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो देर मत कीजिए। वेबसाइट के माध्यम से इसके लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। बस लॉग ऑन करें www.missnorthindia.in और बन जाइए इस खूबसूरत सफर का हिस्सा। इसके अलावा www.facebook.com/FemMissNorthIndiaPrincess2016 पर भी जुड़ सकती हैं।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8860071403 पर कॉल कर सकते हैं। या टच प्वाइंट touchpoint@amarujala.com पर भी संपर्क कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता के टाइटल पार्टनर डाबर फेम गोल्ड ब्लीच और पावर्ड बाई पार्टनर मारूति सेलेरियो, हेल्थ पार्टनर एचएसएल और फुटवियर पार्टनर कार्लटन लंदन हैं।
अलीगढ़ में शुक्रवार को हुए आडिशन के दौरान विवेकानंद कालेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के चेयरमैन अनिल सारस्वत एडवोकेट, प्रिंसिपल आभा, लेक्चरर उरूज फातिमा मौजूद थीं।