फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, पति ने किया विरोध तो उसे भी पीटा, फायरिंग कर फरार, मुकदमा दर्ज

Mon, 12 May 2025 11:05 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस ने जांच में पाया कि सनी पर लूट आदि के कई मुकदमे हैं। वह छह बार जेल जा चुका है। पूर्व में एक मुकदमे में खुद पीड़ित पक्ष ने ही उसकी जमानत कराई थी। अब सनी तारीख पर नहीं जा रहा था। इसी बात पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के महुआ खेड़ा इलाके में एक बदमाश तमंचा लेकर घर में घुस गया और मंदिर से पूजा कर लौटी महिला से मारपीट व छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के पति को भी पीटा, उसके बाद तमंचे से फायर कर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के भाई को शांति भंग में पाबंद किया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने बताया कि वह नाइट ड्यूटी कर 10 मई सुबह घर आकर सो गए थे। सुबह दस बजे उनकी पत्नी मंदिर से पूजा कर आई और गेट बंद कर रही थी, तभी सनी नाम का युवक गाली-गलौज करते हुए दरवाजे पर ईंट फेंकने लगा। इसके बाद तमंचा लेकर घर में घुस आया और पत्नी से छेड़खानी कर दी। शोर शराबे पर जब महिला के पति जागे तो उनके साथ भी मारपीट करते हुए तमंचे से फायर कर दिया। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। शोर पर सनी का भाई बंटी भी आ गया। उसने भी मारपीट की। भीड़ के एकत्रित होने पर दोनों भाग गए। 

खबर पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि सनी पर लूट आदि के कई मुकदमे हैं। वह छह बार जेल जा चुका है। पूर्व में एक मुकदमे में खुद पीड़ित पक्ष ने ही उसकी जमानत कराई थी। अब सनी तारीख पर नहीं जा रहा था। इसी बात पर विवाद हुआ था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सनी पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मारपीट में सहयोगी रहे उसके भाई बंटी को शांति भंग में पाबंद किया है। सीओ द्वितीय राजीव द्विवेदी के अनुसार सनी को तलाश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें