फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला पर फेंका तेजाब, गंभीर

Mon, 14 Dec 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/खैर (अलीगढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार सुबह कस्बे में दो नकाबपोश युवकों ने मकान में घुस कर अकेली महिला पर तेजाब फेंक कर बुरी तरह घायल कर दिया।
विज्ञापन


महिला की चीख पुकार सुनकर जब स्थानीय लोग एकत्रित हुए, तब तक दोनाें युवक फरार हो चुके थे। सूचना मिलते ही पति घर पहुंच गया और उसे थाने ले गया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को पहले सीएचसी, उसके बाद अलीगढ़ अस्पताल भेज दिया गया।

राजेश चौधरी का खैर कन्या महाविद्यालय के पास कंप्यूटर इंस्टीट्यूट है। रविवार की सुबह करीब नौ बजे उसकी पत्नी सोनम चौधरी घर में अकेली थी। तभी दो नकाबपोश युवक आए तथा दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के दरवाजा खोलते ही उन्हाेंने उस पर तेजाब फेंक दिया और भाग गए। तेजाब से सोनम बुरी तरह झुलस गई।
मामले में महिला की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।

गंभीर रूप से झुलसी महिला को सीएचसी ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर खैर राजवीर सिंह का कहना है कि जांच कर हमलावरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें