रात करीब साढ़े नौ बजे महिला अपने घर पर थीं, तभी गांव के लाेग घर में घुस आए और उनकी बेटी को पकड़ लिया और पीटा। आरोपियों ने सिर पर सरिया से वार उनकी बेटी को घायल कर दिया। शोर सुनकर सास बचाने पहुंचीं तो उन्हें भी पीटा।
गोंडा के गांव जगदेव नगरिया में घर में घुसकर महिलाओं की पिटाई कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
गांव निवासी भावना चौधरी पत्नी दीपक उर्फ चिंटू ने बताया कि 10 जून की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर पर थीं, तभी गांव के सुकंदर सिंह, जुगेंद्र उर्फ कालू, भूरी सिंह, आकाश और विकास सहित दस अज्ञात घर में घुस आए और उनकी बेटी हिमांशी को पकड़ लिया और पीटा।
आरोपियों ने सिर पर सरिया से वार उनकी बेटी को घायल कर दिया। शोर सुनकर सास सत्यवती देवी बचाने पहुंचीं तो उन्हें भी पीटा। जाते समय रास्ते में पति को दीपक की भी पिटाई की। पीड़िता ने पूर्व में भी अभद्रता करने का आरोप लगाया। थाना पुलिस के अनुसार मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।