वाहिद कारखाने में बैठे थे। तभी पड़ोसी कारखाने से तीन युवक गाली-गलौज करते हुए आ गए और मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वाहिद घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।
अलीगढ़ में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला मकदूम नगर में 10 मार्च रात हमलावरों ने कारखाने में घुसकर संचालक पर चाकू से हमला बोल दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोहल्ला उस्मानपाड़ा निवासी वाहिद का मकदूम नगर में हार्डवेयर कारखाना हैं। 10 मार्च रात वह कारखाने में बैठे थे। तभी पड़ोसी कारखाने से तीन युवक गाली-गलौज करते हुए आ गए और मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वाहिद घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।
पुलिस के अनुसार विवाद दूसरे कारखाने से एक कारीगर के आने को लेकर हुआ था। कारखाना संचालक वाहिद को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित कारखाना संचालक की तहरीर पर एबाव, अलताफ व नौशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।