घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसबल
- फोटो : samvad
कस्बे में बृहस्पतिवार की रात आठ बजे दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार को पहले से बाजार में घात लगाए बैठे करीब दस लोगों ने घेर लिया। उसपर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला किया।
घटना के पीछे होली के दौरान रंग डालने को लेकर हुए विवाद का मामला सामने आ रहा है। कस्बा अकराबाद की होली वाली गली निवासी कमल सिंह ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था।
इसी दौरान आरोपियों ने रंजिश मानते हुए उसे बाजार में घेर लिया। उसे बचाने आए लोगों पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। जिससे कमल सिंह, जितेंद्र, सोनू व कपिल घायल हो गए। एक आरोपी कार से भागने लगा। जिसे लोगों ने रोकने का प्रयास किया तो उसने उनके ऊपर कार चढ़ा दी। इसमें हरी सिंह के चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएससी भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसबल- फोटो : samvad