ऊर्जा प्रबंधन की तानाशाही के खिलाफ अभियंताओं का विरोध प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। लाल डिग्गी स्थित कार्यालय पर सायं तीन से पांच बजे के बीच अभियंताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सार्थक हस्तक्षेप कर कुप्रबंधन के लिए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। अधिशासी अभियंता कैलाश चंद, प्रवीन कुमार मौर्य, अमित चौधरी, सुबोध झा, अरविंद निगम, कर्मवीर सिंह, भगवती प्रसाद, सौरभ मंगला, राम हरि, सुनील कुमार, सुदामा प्रसाद, अरविंद निर्मल, हिमांशु गौतम आदि मौजूद थे। ब्यूरो