सूचना पर रात में ही प्रॉक्टर टीम आ गई। घायल छात्र को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां उसके सिर व शरीर में अन्य जगहों की चोटों का उपचार किया गया। इधर, प्राक्टर कार्यालय के जरिये थाने पहुंची तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज लिया है। वहीं बीटेक द्वितीय वर्ष के आरोपी छात्र मो. कैफ आलम निलंबित कर दिया है। पीडि़त छात्र आर्यन का कहना है कि शिकायत की गई है। आरोपी ने इरादतन निशाना बनाकर ये सब किया है। मदद का इंतजार है। अगर नहीं मिलती है तो अपने घर जाना मजबूरी होगी।
एएमयू के नदीम तरीन हॉल के छात्र संग हुई मारपीट के मामले में मिली तहरीर के आधार पर हमला, मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाकी जांच की जा रही है। एक आरोपी नामजद है। बाकी अन्य नामों के विषय में एएमयू से मदद ली जा रही है। - अभय पांडेय, सीओ तृतीय
आरोपी को पहले भी मिला था नोटिस
एएमयू प्राक्टर प्रो. वसीम अली का कहना है कि आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया गया है। पूर्व में भी उस पर इस तरह के आरोप रहे हैं, जिन्हें लेकर उसे पूर्व में नोटिस दिया गया था। अब जांच पूरी होने तक वह निलंबित रहेगा व अन्य आरोपियों के नाम जांच में उजागर होंगे।