फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : शहर के तीन परीक्षा केंद्रों पर इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा कल

विज्ञापन
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में 20 फरवरी को महानगर के तीन परीक्षा केंद्रों पर इंजीनियरिंग सर्विसेज की परीक्षा होगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 1306 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि शहर के टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज रामघाट रोड व धर्म समाज महाविद्यालय में दो पालियों में 1306 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर की तैनाती की गई है। परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट में परीक्षा केंद्र के सुपरवाइजर्स, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि की बैठक हुई। जिसमें संबंधित को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें