फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अप्रैल में सामूहिक अवकाश पर जाएंगे अभियंता एवं अवर अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ एवं राविप जूनियर इंजीनियर संगठन के सदस्यों ने लाल डिग्गी स्थित कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ अक्रोश व्यक्त किया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि चार, पांच एवं छह अप्रैल को अभियंता एवं अवर अभियंता सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन

अभियंताओं ने कहा कि प्रबंधन तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। उच्च स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोषियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि अभियंता एवं अवर अभियंताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। अभियंता तथा उनके परिवार के सदस्य मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं । 15 मार्च से चल रहा असहयोग आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर अरविंद निगम, सुबोध झा, सुनील कुमार, शिवम रावत, हिमांशु गुप्ता, प्रेमचंद्र गोला, संदीप माहेश्वरी, केशव माहेश्वरी, प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें