फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कोयले से लदी मालगाड़ी के इंजन का पहिया पटरी से उतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमपुर पावर हाउस स्थित तापीय विद्युत परियोजना में शनिवार रात शंटिंग के दौरान कोयले से लदी मालगाड़ी के इंजन का पहिया पटरी से उतर गया। इसके चलते कोयले की आपूर्ति बाधित रही। तीन दिन में यहां दूसरी बार इस तरह का हादसा हुआ है। हालांकि, परियोजना से जुड़े अधिकारियों की देखरेख में उतरे पहिये को पटरी पर चढ़ा लिया गया।
विज्ञापन

अलीगढ़-हरदुआगंज ब्रांच लाइन से रोजाना दो-तीन रैक व रात में कोयले की एक रैक हरदुआगंज स्टेशन तक यार्ड में आती है। यहां से परियोजना के डीजल इंजन की मदद से इस रैक को तापीय परियोजना के कोल यार्ड तक लाया जाता है। शनिवार रात करीब दो बजे शंटिंग के दौरान कोयले से भरी मालगाड़ी के इंजन का पहिया पटरी से उतर गया। इसके चलते तापीय परियोजना की 660 मेगावाट की नई यूनिट में कोयले की आपूर्ति पूरे दिन बाधित बनी रही। पिछले तीन दिनों में यहां इंजन का पहिया दूसरी बार पटरी से उतरा है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे कोल यार्ड के अधिकारियों ने अपनी देखरेख में इंजन के उतरे पहिये को पटरी पर चढ़वाया, तब कहीं जाकर यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक डीके गौतम ने बताया कि हादसा ब्रांच लाइन पर नहीं, कासिमपुर पावर हाउस की तापीय परियोजना के अंदर रेलवे ट्रैक पर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें