फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी ताकत के साथ चुनाव तैयारी में जुटें : मुनकाद

Fri, 24 Apr 2026 06:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
बसपा की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में उपस्थित पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली व अन्य।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी अलीगढ़ मंडल की बैठक खैर बाईपास रोड स्थित जिला कार्यालय पर हुई। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद मुनकाद अली ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही पंचायत और विधानसभा जैसे दो महत्वपूर्ण चुनाव होने हैं, जिनको देखते हुए पार्टी को अभी से पूरी ताकत के साथ तैयारी में जुटना होगा।
विज्ञापन



अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने की। मुनकान ने पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने -अपने क्षेत्र में मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज कराने और उनके वोट की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने चारों जनपदों के जिलाध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने, निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी देने और विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का पैनल तैयार करने के निर्देश दिए।


मंडल प्रभारी सूरज सिंह ने बूथ स्तर पर कमेटियों को दुरुस्त करने पर जोर दिया। मौके पर मंडल प्रभारी विजेंद्र सिंह विक्रम, अनिल बघेल, हेमेंद्र सिंह, अशोक सिंह एडवोकेट, हरेंद्र कुमार, रणवीर सिंह कश्यप, गजराज सिंह विमल, सतीश शर्मा, रोशनलाल माहौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें