फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पहुंची जेसीबी के सामने लेटी महिलाएं, आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
फोरलेन के लिए हामिदपुर में तीड़ी गईं दुकानें। - फोटो : HAZIYAPUR
विज्ञापन
अलीगढ़-पलवल मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए हटाए जा रहे अतिक्रमण के तहत रविवार दोपहर को पीडब्ल्यूडी के अधिकारी हामिदपुर तिराहे पर जेसीबी के साथ पहुंच गए। जेसीबी के दुकान तोड़ते ही कुछ महिलाएं उसके सामने लेट गई। दर्जनों की संख्या में मौजूद दुकानदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। एक बीजेपी कार्यकर्ता ने आत्मदाह का प्रयास भी किया। इस दौरान विरोध कर रहे लोगों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।
विज्ञापन

अलीगढ़-पलवल मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए हामिदपुर में कुछ दुकानों को तोड़ा जा रहा है। कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इस दौरान कुछ दुकानदारों व बीजेपी के एक कार्यकर्ता ने दुकानें खाली करने के लिए समय की मांग की। लेकिन अधिकारियों ने बात नहीं सुनी। इसी बात पर विजय कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर आत्मदाह का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पीडब्ल्यूडी के एई तेजवीर सिंह और जेई घनश्याम सिंह की मौजूदगी में अतिक्रमण को हटाया गया।
इस दौरान नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल नरोत्तम सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। एसडीएम खैर अंजुम बी के मुताबिक पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अनिल कुमार की रिपोर्ट पर सड़क से 60 फुट तक मौजूद सभी अतिक्रमण को हटाया गया है। विरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आत्मदाह जैसी कोई खबर की जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें