नौरंगाबाद क्षेत्र में अतिक्रमण ध्वस्त करता नगर निगम का जेसीबी
- फोटो : CITY OFFICE
नगर निगम द्वारा नौरंगाबाद क्षेत्र में नाले-नालियों पर से अवैध अतिक्रमण हटवाए गए। इस दौरान करीब 50 स्लैब जेसीबी से हटवा दिए गए। सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की टीम मंगलवार को नौरंगाबाद क्षेत्र में पहुंची। नौरंगाबाद तिराहे छावनी से लेकर रेलवे लाइन तक नाले-नालियों पर से करीब 50 अतिक्रमण ध्वस्त करा दिए।
अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने कहा कि नौरंगाबाद क्षेत्र में नाले-नालियों से अवैध स्लैब व अतिक्रमण स्वयं हटा लें अन्यथा नगर निगम बलपूर्वक ध्वस्त करा देगा। अतिक्रमण करने वाले लोगों से हर्जा खर्चा भी वसूला जाएगा। सहायक नगर आयुक्त रोहित सिंह, आरपी सिंह, राजेश कुमार, सिब्ते हैदर, अमरीश वर्मा आदि मौजूद थे।