फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सुदामापुरी में विरोध

विज्ञापन
सुदामापुरी में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम का विरोध करते स्थानीय लोग - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नगर निगम एवं अलीगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा सुदामापुरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध किया।
विज्ञापन

नाले पर अतिक्रमण के कारण कई क्षेत्रों में जल निकासी बाधित हो गई है। यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। बृहस्पतिवार को नगर निगम एवं एडीए द्वारा सुदामापुरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण कर नाले पर डाले गए स्लैब को जेसीबी के माध्यम से हटा दिया गया। स्लैब तोड़े जाने से नाराज कुछ दुकानदारों ने अभियान का विरोध किया। कुछ दुकानदार वक्त मांग रहे थे। हालांकि अधिकारियों ने समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

एडीए के उपाध्यक्ष एवं नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने कहा कि नाले और सड़क आम नागरिक की सुविधा के लिए है। इन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम और अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीमेें अतिक्रमण करने वाले लोगों को चिह्नित कर रही हैं। स्वयं अतिक्रमण हटा लें अन्यथा बलपूर्वक ध्वस्त करा दिया जाएगा। हर्जा खर्चा भी वसूला जाएगा। अभियान के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल निशीथ सिंघल, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, राजेश कुमार, एडीए के सहायक अभियंता केदार राम, मनोज शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें