फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरी के विवाद में चले लाठी-डंडे, पथराव

विज्ञापन
कमालपुर में मजदूरी की शिकायत को लेकर चले लाठी डंडे। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
शहर से सटे गांव कमालपुर में बृहस्पतिवार दोपहर मनरेगा की मजदूरी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। मारपीट व पथराव भी हुआ। इस झगड़े में दो महिलाओं सहित चार लोग जख्मी हो गए। खबर पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। एक पक्ष की ओर से छह नामजदों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांधीपार्क क्षेत्र के गांव कमालपुर का बबलू मनरेगा मजदूर है। वह दोपहर में कुछ लोगों के साथ काम कर रहा था। इन मजदूरों में एक किशोर उम्र बालक भी था, जिसकी शिकायत किसी ने प्रधान से कर दी कि मजदूरों में एक किशोर भी है। इसे लेकर कहासुनी हुई तो किशोर पक्ष ने यह संदेह किया कि यह शिकायत बबलू ने की है। इसी बात पर उक्त पक्ष गाली गलौज करते हुए बबलू के घर में घुस गया। लाठी डंडों से मारपीट के बीच जमकर पथराव हुआ। इससे गांव में भगदड़ के हालात बन गए। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई।
मारपीट में बबलू, उसका भाई उमेश, मां कमलेश और रेखा घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भरती कराया है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों को चिह्नित कर रही है। सीओ द्वितीय राघवेंद्र सिंह के अनुसार झगड़े में एक पक्ष की ओर से छह नामजदों के खिलाफ तहरीर मिली है। दूसरा पक्ष भी तहरीर देगा तो उसे जांच में शामिल किया जाएगा। गांव में अब शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें