फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहों पर 100 मीटर का दायरा हो अतिक्रमण व ई-रिक्शा मुक्त : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर विधायक संजीव राजा ने कहा कि जाम की समस्या से निपटने के लिए महानगर के चौराहों पर 100 मीटर का दायरा अतिक्रमण, वेंडर्स एवं ई-रिक्शा मुक्त होना चाहिए। संजीव राजा मंगलवार को एडीए सभागार में स्मार्ट सिटी परियोजना पर विचार-विमर्श के लिए आयोजित सिटी लेवल एडवाइजरी फोरम की बैठक को संबोधित कर रहे थे। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में जन सहभागिता को बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

विधायक ने स्मार्ट सिटी परियोजना को निर्धारित समय में पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के बारे में शहर के हर नागरिक को पता होना चाहिए। इसके लिए स्मार्ट सिटी की शुरू होने वाली परियोजनाओं का फोटो स्पष्ट विवरण के साथ सार्वजनकि स्थानों पर लगाया जाए। स्मार्ट सिटी परियोजना में शहरवासियों के सुझाव को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया। नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने कहा कि अलीगढ़ एवं स्मार्ट सिटी की हर परियोजनाओं में जन प्रतिनिधियों व नागरिकों का सुझाव महत्वपूर्ण हैं। विधायक एवं नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में अलीगढ़ को अव्वल बनाने के लिए उपस्थित लोगों से सहयोग मांगा।
इन विषयों पर हुई चर्चा
कैरिज वे, बारहद्वारी शॉपिंग कांप्लेक्स, आईसीटी बेस्ड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, घंटाघर का सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार, स्मार्ट टायलेट, जीपीएस बेस्ड वाहन, आई ट्रिपल सी की कार्यप्रणाली, स्मार्ट सर्विलांस, ट्रैफिक मैनेजमेंट, अचल ताल, लाल ताल, एबीडी एरिया में वाटर सप्लाई, सीवर सप्लाई, रैन वाटर हॉर्वेस्टिंग, वीडियो मैसेजिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें