फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल

Thu, 25 Feb 2021 11:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के लोधा में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इलाज के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुवार को लोधा में दो बदमाश पशु लूट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से बाइक पर घूम रहे थे। इस दौरान पुलिस और दोनों बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


दोनों बदमाश सगे भाई जमील और आजाद हैं। दोनों पर चोरी, डकैती, गोकशी, भैंस चोरी व हत्या जैसे लगभग 20 मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें