फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएमयू में भीड़ बनती है हादसों का कारण ः आईजी जीआरपी

Tue, 03 Oct 2017 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
आईजी जीआरपी बीआर मीणा (हरी टीशर्ट में) के ही सामने लोगों ने ऐसे ट्रैक पार किया। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
ईएमयू पैसेंजर ट्रेन के कोचों में यात्रियों का अधिक दबाव होने के कारण अकसर सीटों को लेकर विवाद होता है। ऐसे में ट्रेनों में कोच बढ़ाने की जरूरत है। सोमवार को जीआरपी के आईजी बीआर मीणा ने ईएमयू पैसेंजर ट्रेन में निरीक्षण के बाद पत्रकारों से यह बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों में अधिक भीड़ होने के कारण हादसों की संभावना बनी रहती है। लोग कोचों की छतों पर यात्रा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इससे निपटने के लिए जीआरपी और आरपीएफ  को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ईएमयू पैसेंजर ट्रेन के महिला कोच में पुरुष पुलिसकर्मी इसलिए जाते हैं कि महिला पुलिसकर्मियों का अभाव है। उन्होंने माना कि जीआरपी में जवानों की कमी है। बोले, प्रदेश सरकार से करीब 300 सिपाही मांगे गए हैं, उम्मीद है कि जल्द ही मिल जाएंगे। 

आईजी मीणा ने कहा कि जिन ट्रेनों में स्क्वायड नहीं है, उन ट्रेनों में तीन-चार पुलिसकर्मियों का स्क्वायड लगाया जाएगा। वह खुद गाजियाबाद से ईएमयू पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर आए हैं, ट्रेन में टीटी, महिला पुलिस कर्मियों की कमी है। पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली के मामले पर कहा कि कानपुर मंडल में एक सिपाही को जेल भेज दिया है। तत्काल टिकट के मामले में भी वर्दी वालों पर कार्रवाई हुई है। उन्होंने जीआरपी, आरपीएफ  थाने का भी निरीक्षण किया और सीसीटीवी की रिकार्डिंग देखी।
विज्ञापन


क्या आईजी के लिए हो गई गोमती में चेन पुलिंग
आईजी बीआर मीणा ईएमयू पैसेंजर ट्रेन से सोमवार दोपहर 12:45 बजे अलीगढ़ पहुंचे। उन्हें गोमती से गाजियाबाद लौटना था, ट्रेन करीब सवा बजे प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची। आईजी को बताया गया कि गोमती आ चुकी है। वह प्लेटफार्म की ओर बढ़ चले। तभी ट्रेन दिल्ली के लिए चल दी। ट्रेन के चलते ही किसी ने अचानक चेन पुलिंग कर दी। तभी वहां खडे़ एक पुलिसकर्मी ने आवाज लगाई कि ट्रेन रुक गई है। चेन पुलिंग होते ही पब्लिक कहने लगी कि अब पुलिस वालों ने चेन पुलिंग की तो उनको क्यों नहीं पकड़ा गया?
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें