ढाबे पर कुछ लोग दो कारों से आए। इन लोगों के व्यवहार को देखते हुए इन्हें ढाबा पर आने से मना कर रखा था। उन लोगों ने सीसीटीवी कैमरों को बंद कर ढाबा कर्मचारियों को पीट दिया।
खैर थाना क्षेत्र की पुरानी सोफा पुलिस चौकी के समीप 25 जून की रात एक ढाबे पर कुछ लोगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट कर फायरिंग कर दी, जिससे दहशत फैल गई। ढाबा संचालक ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
गांव सोफा निवासी आकाश चौहान ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके ढाबे को पिसावा निवासी निशु और रोहित चलाते हैं। 25 जून की शाम करीब 4:30 बजे ढाबे पर भूपेंद्र उर्फ़ कल्लू, रवि, योगेंद्र चौधरी , विकास चौधरी व अजय सभी निवासी गांव खेड़ा दो कारों से आए। इन लोगों के व्यवहार को देखते हुए इन्हें ढाबा पर आने से मना कर रखा है।
इस पर उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को बंद कर कर्मचारी अमरपाल शर्मा, रोहित शर्मा, निशु ,प्रवीण, अजय को पीट दिया। आरोप है कि इसके बाद भूपेंद्र और धर्मेंद्र ने आकर ढाबा संचलक के ऊपर चार-पांच फायर किए, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।