फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बैठक में गोशालाओं के रख-रखाव पर दिया जोर

विज्ञापन
चंडौस ब्लॉक में सचिवों के साथ समीक्षा बैठक करते बीडीओ विजय तिवारी। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
खंड विकास कार्यालय चंडौस में बीडीओ विजय तिवारी ने एडीओ और ग्राम पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें ग्राम पंचायतों से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। गोशालाओं का रख-रखाव को बेहतर ढंग करने के निर्देश दिग।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पशुओं के लिए पर्याप्त चारा, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न हो। इसके साथ ही उन्होंने सभी सचिवों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके। बीडीओ और एडीओ जितेंद्रपाल सिंह ने गोशालाओं का निरीक्षण किया। बैठक में एडीओ पंचायत सतीश चौधरी, एडीओ जितेंद्रपाल सिंह, सचिव रीना चौधरी, चंद्रेश कुमार, सचिन गौड़, अर्जुन शर्मा,योगेश आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें