फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: क्षेत्र पंचायत बैठक में जल संरक्षण व शिक्षा पर दिया जोर

विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की बैठक में मौजूद अतिथि।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
ब्लॉक परिसर में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित हुई। इसमें विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। जल संरक्षण व शिक्षा पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता चंदन सिंह प्रधान व संचालन मुनीश कुमार सिंह ने किया। ब्लॉक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह ने पिछले वर्ष हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी ने प्रदेश में सुरक्षा व विकास का जिक्र करते हुए जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया और ग्रामीणों से पानी बचाने की अपील की।

उन्होंने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए सर्वे और मुआवजे की मांग भी उठाई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। समाज हित को सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने शिक्षा और संस्कार पर बल देते हुए बच्चों को शिक्षित बनाने की अपील की। कार्यक्रम के बाद क्षेत्र पंचायत निधि से संपन्न विकास कार्यों ई-कॉन्फ्रेंस हॉल, सिक्योर लैब, लोकतंत्र सेनानी नानक चंद स्मृति द्वार, बलिदानी स्मारक, प्रमुख कक्ष, सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हाथरस सांसद अनूप प्रधान, पूर्व विधायक सिकंदराराऊ यशपाल सिंह चौहान, खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र चौधरी, ब्लॉक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह, राकेश प्रधान, गजेंद्र सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें