फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और देखभाल पर दिया जोर

विज्ञापन
टप्पल स्थित बीआरसी में प्रशिक्षण के समापन पर मौजूद अतिथि व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : samvad
विज्ञापन
टप्पल ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर आयोजित तीन दिवसीय कोलोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें ब्लॉक क्षेत्र की 48 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में बच्चों के सर्वांगीण विकास, प्रारंभिक शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और दिव्यांग बच्चों की देखभाल से जुड़ी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर विनोद कुमार एवं संगीता ने दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे भी प्रतिभाशाली होते हैं। उन्हें केवल अतिरिक्त सहयोग, धैर्य और प्रोत्साहन की जरूरत है। उन्होंने दिव्यांगता की समय रहते पहचान और बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के तरीके बताए। समापन समारोह की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी राम शंकर कुरील ने की। इस अवसर पर प्रमोद गौड़, उदयभान सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, सुरेशचंद, यतेंद्रपाल, अशोक, रवि शर्मा, अरुणेश सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें