फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने बाद पं. दीनदयाल अस्पताल में इमरजेंसी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय का इमरजेंसी चार महीने बाद खुल गया है। गंभीर मरीजों को भर्ती के लिए दो वार्ड भी तय कर दिए गए हैं। इमरजेंसी खुलने से गंभीर मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही मलखान सिंह जिला अस्पताल एवं जेएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी पर दबाव कुछ कम होगा।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय कोविड समर्पित एल-2 अस्पताल है। कोरोना मरीजों को देखते हुए 7 अप्रैल 2021 को यहां की इमरजेंसी सामान्य मरीजों के लिए बंद हुई थी। मंगलवार को शाम में तैयारी के बाद इमरजेंसी सेवा शुरू कर दी गई है। सीएमएस डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि देर शाम तक तीन मरीज आए थे। अब जनपद में कोरोना केस शून्य है और अस्पताल में एक भी संक्रमित मरीज नहीं है। इसलिए इमरजेंसी शुरू कर दी गई है। ओपीडी पहले से संचालित हो रही है। ऑपरेशन सहित अन्य सेवाएं भी जल्द शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी में आने वाले गंभीर मरीजों को भर्ती करने के लिए दो वार्ड आरक्षित रखे गए हैं।
जेएन मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में भारी भीड़, वापस लौट रहे मरीज
अलीगढ़। जेएन मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू होने के बाद भारी संख्या में लोग उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। आलम यह है कि सुबह चार बजे ही लाइन लग जाती है। निर्धारित संख्या में मरीजों का पर्चा बनने के कारण बहुत सारे मरीजों को बिना दिखाए वापस लौटना पड़ रहा है। भाजपा नेता अनिल तोमर ने बताया कि सुबह 8 बजे से पर्चा बनने शुरू होते हैं। एक विभाग की ओपीडी में 70 पर्चे बनाए जा रहे हैं। भीड़ के कारण कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन नहीं हो रहा है। घंटो इंतजार के बावजूद हाथरस के विक्की शर्मा को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल एवं दीनदयाल अस्पताल में भी भीड़
मलखान सिंह जिला अस्पताल में भी काफी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। मंगलवार को करीब 1100 लोग उपचार कराने पहुंचे। इसी तरह पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। यहां 600 से 700 मरीज प्रति दिन पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें