ताला नगरी में तेज बारिश में होकर गुजरते वाहन
- फोटो : संवाद
सचेत ऐप ने 14 जिलों को अलर्ट किया
जिला प्रशासन के अनुसार, सचेत ऐप पर अलीगढ़ सहित प्रदेश के 14 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया जिसके बाद दोपहर में प्रशासन ने जिले के लिए चेतावनी संदेश जारी किया। इसका उद्देश्य लोगों को संभावित खतरे से पहले सतर्क करना था। कई लोगों ने पहली बार इस तरह का इमरजेंसी अलर्ट अपने मोबाइल पर देखा। सोशल मीडिया पर भी देर रात तक इस अलर्ट के स्क्रीनशॉट और वीडियो वायरल होते रहे। प्रशासन का दावा है कि भविष्य में इस तरह की चेतावनी प्रणाली लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने और नुकसान कम करने में अहम भूमिका निभा सकती है।
आंधी में क्यों गायब हो जाते हैं सिग्नल?
डिश टीवी सीधे उपग्रह से सिग्नल प्राप्त करता है। घने बादल, बारिश और आंधी रेडियो तरंगों को कमजोर कर देते हैं। इसे तकनीकी भाषा में रेन फेड कहा जाता है। मोबाइल टावरों पर बिजली और नेटवर्क दबाव बढ़ने से कॉल ड्रॉप की समस्या आती है। तेज हवाओं से एंटेना और ट्रांसमिशन सिस्टम भी प्रभावित हो सकते हैं।