फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फिरौती के लिए बेसवां से बिजलीकर्मी का अपहरण, मुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना गोरई के कस्बा बेसवां से रविवार को कार सवार बदमाश एक बिजली कर्मचारी का दिनदहाड़े अपहरण कर ले गए। अपहर्ताओं ने परिजनों ने सात लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने इटावा में दबिश देकर बिजली कर्मचारी को मुक्त कराने के साथ छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनका एक साथी भाग निकला।
विज्ञापन

गोरई के गांव मांकरौल निवासी बिजली कर्मचारी रविवार सुबह 11 बजे करीब बाइक से बेसवां जा रहे थे। रास्ते में एक स्थान पर बाइक रोककर वह लघुशंका के लिए रुके तो पीछे से आए कार सवार बदमाशों ने गाड़ी में खींच लिया और अपहरण कर इटावा ले गए। पुलिस ने बताया कि अपहर्ताओं ने उनकी रिहाई के बदले परिजनों से सात लाख रुपये की मांग की। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से अपहर्ताओं की लोकेशन पता की तो वह इटावा में मिली। इस बीच अपहर्ताओं से फिरौती सात लाख रुपये से घटकर तीन लाख रुपये तक आ गई। इसके बाद पुलिस परिजनों के साथ इटावा पहुंची और दबिश देकर छह लोगों को गिरफ्तार कर अपहृत बिजली कर्मचारी को मुक्त कराकर गोरई ले आई है। एक आरोपी फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें