फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के दौरान कई क्षेत्रों बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
झमाझम बारिश के दौरान महानगर के कई क्षत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। स्वर्ण जयंती नगर में तार पर पीपल का पेड़ गिर गया। हाथरस अड्डा फीडर पर गार्डिंग टूटकर दूसरे तार पर गिर गया। इसकी वजह से करीब दो घंटे तक आपूर्ति ठप रहा।
विज्ञापन

सोमवार को अच्छी बारिश हुई। बारिश के दौरान हवा की गति धीमी रहने से बिजली विभाग के अधिकारियों ने राहत महसूस किया। बावजूद इसके स्वर्ण जयंतीनगर में कोवरी रायल चौराहा के समीप तार पर पीपल का पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। विकास नगर और चौधरी विहार में ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी से आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई।
हाथरस अड्डा फीडर में गार्डिंग अचानक टूटकर दूसरे लाइन पर गिर गया। इसकी वजह से दो घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही। मथुरा रोड पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर गेट का निर्माण होने के कारण सुबह में दो घंटे आपूर्ति बाधित रखने का निर्णय लिया गया था। लेकिन कर्मचारियों के देरी से आने के बाद 10 के बदले 12 बजे तक आपूर्ति नहीं हो सकी। अधीक्षण अभियंता एसके जैन ने बताया कि किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें