फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 23 साल बाद हुई हड़ताल 64 घंटे में खत्म, अब जल्द आएगी बिजली व्यवस्था पटरी पर

Sun, 19 Mar 2023 03:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यूपी में बिजली हड़ताल खत्म हो गई है। हड़ताल खत्म होने से देर रात तक अलीगढ़ शहर और गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद है। प्रदेश में ऐसी हड़ताल वर्ष 2000 में हुई थी। अब 23 साल बाद पूरे प्रदेश में बिजली की हड़ताल हुई। इस बार हड़ताल 64 घंटे तक चली।
विज्ञापन
रात में हड़ताल पर बिजली कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में 64 घंटे से चल रही बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। अलीगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों समेत शहर की कई कॉलोनियों में बिजली कई घंटों से गुल है। हड़ताल खत्म होने से देर रात तक शहर और गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


18 मार्च की रात से अलीगढ़ जनपद के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली का गुल होना शुरू हुआ। 19 मार्च के दोपहर कई गांव और कई कॉलोनियों में बिजली चली गई। शहर के सरोज नगर, कुलदीप विहार, एडीए 2 रामघाट रोड, कटरा, सासनी गेट, मित्र नगर, राजेंद्र नगर, प्रतिभा कॉलोनी, नौरंगाबाद, राज विहार, पीएसी, गोकुलेशपुरम् आदि जगहों पर बिजली रात या सुबह गुल हो गई। बिजली हड़ताल में कई घंटों तक लाइट के चले जाने से, लोगों में चिंता की लकीर देखने को मिली। कई घरों में पानी की किल्लत देखी गई। लोगों ने हैंडपंप से पानी लाकर काम चलाया। घरों में इंवरर्टर ही ठप्प पड़ गए।

दोपहर तीन बजे के बाद जैसे ही बिजली की हड़ताल खत्म होने की खबर सामने आई, तब कहीं जाकर लोगों में उम्मीद जगी कि शाम या रात तक घरों में बिजली आ जाएगी। 65 घंटे चली बिजली की हड़ताल खत्म हो गई है।  ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और बिजली कर्मचारी नेताओं के बीच हड़ताल की समाप्ति पर एक राय बनी।
विज्ञापन


हड़ताल के खत्म होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जिन बिजली अधिकारी और कर्मचारी को नौकरी से बाहर किया गया है, उनको वापस लिया जाएगा। जिन पर एस्मा और मुकदमे किए गए, उन्हें भी वापस लिया जाएगा। प्रदेश में ऐसी हड़ताल वर्ष 2000 में हुई थी। अब 23 साल बाद पूरे प्रदेश में बिजली की हड़ताल हुई। इस बार हड़ताल 64 घंटे तक चली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें