फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हरदुआगंज तापीय परियोजना में बिजली का उत्पादन बंद, यह है वजह

Sun, 29 Dec 2024 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सर्दियों में बिजली की मांग घटने के कारण लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर यह यूनिटें बंद की गई हैं। इससे पहले करीब एक माह तक तापीय परियोजना की सात, आठ, नौ और दस नंबर यूनिट बंद कर दी गई थीं।
विज्ञापन
बिजली उत्पादन बंद प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस की सभी यूनिटें अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई हैं। इसके साथ ही इस तापीय परियोजना से बिजली का उत्पादन पूरी तरह से बंद हो गया है। लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर नौ दिन बाद ही 27 दिसंबर की रात एक-एक कर आठ, नौ और दस नंबर वाली तीन यूनिट से दोबारा उत्पादन बंद कर दिया गया, जबकि सात नंबर की एक यूनिट पहले से बंद चल रही थी।

विज्ञापन


तापीय परियोजना के महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि सर्दियों में बिजली की मांग घटने के कारण लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर यह यूनिटें बंद की गई हैं। इससे पहले करीब एक माह तक तापीय परियोजना की सात, आठ, नौ और दस नंबर यूनिट बंद कर दी गई थीं। मुख्यालय के ही आदेश से 19 दिसंबर को आठ, नौ और दस नंबर यूनिटों को शुरू कर उत्पादन शुरू किया गया था।

27 दिसंबर की रात 11:45 बजे 250-250 मेगावाट वाली आठ और नौ नंबर यूनिट पर उत्पादन बंद किया गया। इसके बाद रात 12:15 बजे 660 मेगावाट वाली दस नंबर यूनिट पर भी उत्पादन बंद कर दिया गया। 110 मेगावाट बिजली उत्पादन वाली सात नंबर यूनिट पहले से बंद चल रही है। इस तरह चारों यूनिट अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें