हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर की तीन यूनिटों से बिजली का उत्पादन बढ़ा दिया गया है। वर्तमान में यहां पर रोजाना 1088 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर उत्पादन बढ़ाया गया है। पावर हाउस की सात नंबर यूनिट लगभग दो माह से बंद है।
महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि सात नंबर यूनिट (110 मेगावाट) दो महीने से बंद है। आठ नंबर यूनिट (250 मेगावाट) से 231 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। नौ नंबर यूनिट (250 मेगावाट) से 230 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है। दस नंबर यूनिट (660 मेगावाट) से 627 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है। यदि चारों यूनिट अपनी पूरी क्षमता से उत्पादन करें तो 1270 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। इस समय तीन यूनिटों से 1088 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। बिजली की मांग बढ़ने पर मुख्यालय के आदेश पर उत्पादन बढ़ाया गया है।