जूनियर इंजीनियर संघ के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को लाल डिग्गी स्थित संगठन भवन में हुई। इसमें जेई पतंजलि उपाध्याय के साथ हुई बदसलूकी पर नाराजगी जताते हुए अध्यक्ष पीयूष सारस्वत ने कहा कि सभी अवर अभियंता बृहस्पतिवार को काली पट्टी बांधकर ड्यूटी करेंगे। शाम पांच से छह बजे तक लाल डिग्गी पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन होगा।
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष गजराज सिंह ने कहा कि पतंजलि उपाध्याय विभाग का बकाया राजस्व वसूली कर रहे थे। कुछ बकायेदार नाराज थे। इसी का गुस्सा उन पर उतारा गया है। जेई प्रेमचंद गोला ने कहा कि एफआईआर होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर दीपक चौधरी, केशव माहेश्वरी, सोमेंद्र कुमार, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो