आधी कमाई बिजली में चली जाती है
जीवनगढ़ में किराये के कमरे में रहने वालीं मलका बेगम ने बताया, मेरा कमरा छोटा है, लेकिन मकान मालिक 10 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से पैसे लेते हैं। महीने का बिल 1500-2000 रुपये आ जाता है। खर्च के बीच इतना महंगा बिल देना हमारे लिए कमर तोड़ने जैसा है। प्रशासन का यह फैसला बहुत बड़ी बचत साबित होगा।
सरकारी दर का पता ही नहीं चलने देते
केला नगर में सिलाई का काम करने वालीं सहीबा ने कहा, हमें बताया गया था कि बिजली महंगी है, इसलिए हमसे नौ रुपये यूनिट लिया जाता है। असली रेट का पता ही नहीं था। अब स्थिति साफ कर दी है, तो हम मकान मालिक से बात करेंगे। अगर वो नहीं माने तो हम इसकी शिकायत दर्ज कराएंगे।
बिजली की दरें - घरेलू कनेक्शन
यूनिट स्लैब-निर्धारित दर (प्रति यूनिट)
1 से 150 यूनिट तक 5.50 रुपये
151 से 300 यूनिट तक 6.00 रुपये
300 यूनिट से ऊपर 6.50 रुपये