दीपावली पर बिजली कटौती का डर नहीं सताएगा। अलीगढ़ शहर सहित ग्रामीण इलाकों में पांच दिनों तक (18 से 22 अक्तूबर तक) 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की पूरी तैयारी कर ली है। सामान्य दिनों में होने वाली रोस्टिंग (बारी-बारी बिजली कटौती) को भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
दीपावली से ठीक पहले बिजली निगम ने विशेष अभियान चलाकर सभी संभावित खराबी को दूर किया है। अलीगढ़ के तहत आने वाले 132/33 केवी सब स्टेशन, 33/11 केवी सब स्टेशन और 11 केवी फीडर लाइनों की जांच की गई। शहर के व्यस्त इलाकों जैसे रामघाट रोड, क्वार्सी, एएमयू क्षेत्र, विक्रम कॉलोनी, सुदामापुरी और गूलर रोड मरम्मत के नाम पर होने वाली कटौती को बंद कर दिया गया है।
इसके अलावा ग्रामीण सर्किल प्रथम और द्वितीय में होने वाली रोस्टिंग को बंद कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) और उपखंड अधिकारी (एसडीओ) अलर्ट मोड पर रहेंगे। समस्या होने पर तत्काल इसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
सभी बिजली घरों पर 24 घंटे गश्ती गैंग तैनात हैं, जो किसी भी छोटे-मोटे फॉल्ट को तुरंत ठीक करेंगे। एसडीओ स्तर पर नाइट ड्यूटी के निर्देश जारी किए गए है।-पंकज अग्रवाल, मुख्य अभियंता