अलीगढ़ में सैलून चलाने वाले सरताज उर्फ गुड्डू ने अपने दोस्त की हत्या की। इसके बाद लाश को बेड में छिपा दिया। इसके बाद रात भर उसी बेड पर सोया। सुबह पिता की मदद से लाश को बोरे में पैक किया और कूड़े के ढेर पर फेंक दिया।
अलीगढ़ के सिविल लाइंस के हमदर्द नगर में इलेक्ट्रीशियन राजीव सिंघानिया की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी सरताज उर्फ गुड्डू ने अपने इलेक्ट्रीशियन दोस्त राजीव सिंघानिया की सिर पर सरिया मारकर हत्या की थी।
विज्ञापन
इसके बाद शव को डबल बेड में छिपा दिया। फिर उसी पर सो गया। सुबह को जब नशा उतरा तो घटना की जानकारी अपने पिता को दी। पिता ने भी बेटे के साथ लाश को बोरे में पैक कराया और फिर घर के पास कूड़े के ढेर में फेंक दिया।
पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस ने एक सीसीटीवी की फुटेज से घटना का खुलासा किया। फुटेज में पिता और पुत्र एक रिक्शे पर बोरा ले जाते नजर आ रहे थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो खुलासा हो गया।
विज्ञापन
दरअसल, हमदर्द नगर में बुधवार को कूड़े के ढेर में बोरे में बंद शव मिला था। शव की पहचान कोयले वाली गली रेलवे रोड बन्नादेवी के 48 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन राजीव सिंघानिया के रूप में हुई।
घर से गायब था राजीव
पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण सिर में गंभीर चोट लगना बताया गया। परिवार से पता चला था कि सोमवार से राजीव घर से गायब था। तभी से उनके परिजन उसे तलाश रहे थे। इस घटना के खुलासे में जुटी पुलिस ने जब रेलवे रोड से लेकर हमदर्द नगर तक के सीसीटीवी देखे तो दो लोग रिक्शे में एक बोरा ले जाते नजर आए।
पुलिस ने संदेह होने पर जब इनकी पहचान के प्रयास किए तो दोनों की पहचान हमदर्द नगर ए जमालपुर के सरताज उर्फ गुड्डू व उसके पिता मेहराज के रूप में हुई। साथ में पता चला कि सरताज कोयले वाली गली से कुछ दूरी पर मालवीय पुस्तकालय के बाहर सैलून चलाता है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा
सोमवार को पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र को दबोच लिया। जब पुलिस ने फुटेज दिखाकर पूछताछ की तो पहले तो दोनों कहते रहे कि वह कूड़ा फेंकने जा रहे थे। लेकिन कड़ाई से पूछताछ में पूरी घटना पुलिस को बता दी।
ये हुआ हत्या का खुलासा
पुलिस के अनुसार, अविवाहित सरताज ने पूछताछ में स्वीकारा कि उसकी और राजीव की अच्छी दोस्ती थी। राजीव का उसकी दुकान पर काफी आना जाना था। सरताज के पिता उसके भाई के पास अहमदाबाद गए हुए थे। उसका घर खाली था।
घर में दोनों ने पी शराब
सोमवार को सरजात ने राजीव को बताया कि उसका घर खाली है। लिहाजा रात को वहीं बैठेंगे। इसके तहत दोनों हमदर्द नगर पहुंच गए। जहां घर में दोनों ने शराब पी। रात में किसी बात पर नशे में सरताज औरे राजीव में झगड़ा हो गया। बस वहीं उसने मारपीट कर दी।
हत्या की, शव बेड में डाला और सो गया
सरिये से सिर आदि जगहों पर चोट पहुंचा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को उसने अपने कमरे में बेड में छिपा दिया और सो गया। रात भर उसी बेड पर सोता रहा जिसमें दोस्त की लाश थी। मंगलवार की सुबह उसका पिता वापस आ गए। तो उसने पिता को पूरा वाकया बताया।
कूड़े के ढेर में फेंक आए शव
फिर पिता ने बेटे के साथ मिलकर शव को प्लास्टिक की बोरी में कूड़े के साथ बंद किया। इसके बाद रिक्शा किराये पर यह कहकर लाए कि कूड़ा फेंकना है। दोनों पिता पुत्र दिन में दो बजे कूड़े के नाम पर शव को कूड़े के ढेर पर फेंक आए।
उन्हें अंदेशा था कि वे शायद ही पकड़े जाएं। इसलिए शव की पहचान होने तक अपने घर पर ही रहे। मगर शव की पहचान होने की खबर मिलने के बाद वे इधर उधर छिप गए। बाद में सीसीटीवी व मोबाइल लोकेशन की मदद से पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
इस घटना का खुलासा करते हुए पिता पुत्र को पकडक़र जेल भेजा गया है। बेटे ने हत्या की, जबकि पिता ने शव छिपाने में सहयोग किया। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।-सर्वम सिंह, सीओ तृतीय