फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः एक महीने में बिके 35 करोड़ के इलेक्ट्रिकल उत्पाद

विज्ञापन
मांमू भांजा इलैक्टोनिक मार्केट में रूम हीटर खरीदते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अभिषेक तायल
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड ने इस बार इलेक्ट्रिकल बाजार की रौनक बढ़ा दी है। पिछले एक महीने में ठंड के चलते करीब 35 करोड़ का व्यापार हुआ है। जिसमें गीजर, ब्लोअर, हीटर व वाशिंग मशीन शामिल हैं। इससे व्यापारियों के चेहरे खिलखिला उठे हैं।
व्यापारियों के मुताबिक इस साल कड़ाके की ठंड के कारण पिछले साल का रिकार्ड टूटा है। इस साल करीब 80 फीसदी ज्यादा व्यापार हुआ है। ठंड के चलते गर्म पानी की रोड, ब्लोअर, रूम हीटर, गीजर (गैस व इलेक्ट्रिक), वाशिंग मशीन आदि चीजों की काफी खरीदारी हुई है। इसके चलते इन उत्पादों की कीमतों में भी लगभग 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। शहर के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक मार्केट मामू भांजा में पिछले साल का स्टाक भी साफ हो गया। वहीं बाजार में क़ॉपर, स्टील व एल्युमिनियम के रेटों में इजाफा होने से कंपनियों द्वारा इलेक्ट्रिक उत्पादों पर भी दाम बढ़ा दिए गए हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश के मुताबिक लगभग दिसंबर के अंतिम सप्ताह से जनवरी के अंतिम सप्ताह तक पूरे शहर में लगभग 2000 वाशिंग मशीन बिक चुकी हैं। वहीं गीजर की बात करें तो इसकी संख्या भी लगभग एक हजार के पार है।
विज्ञापन

सभी उत्पादों पर बढ़े दाम
इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन अलीगढ़ के संयुक्त महामंत्री विनोद पीएल ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल 80 फीसदी व्यापार बढ़ा है। साल 2021 में कंपनियों ने इलेक्ट्रिकल उत्पादों पर केवल 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। बाजार में स्टील, एल्युमिनियम के दामों में तेजी आने से इस साल कंपनियों ने बीस प्रतिशत तक दाम बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन कंपनियों की सेल से व्यापार पर पड़ता है फर्क
व्यापार मंडल अलीगढ़ के अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश ने बताया कि इस साल ठंड के कारण व्यापार अच्छा हुआ है। पिछली साल कोरोना के चलते व्यापार पर काफी असर पड़ा था। ऑनलाइन कंपनियों द्वारा जो सेल लगाई जाती है इससे व्यापार काफी कमजोर होता है। उन्होंने कहा ये कंपनियां भारत का पैसा विदेश ले जाने का काम कर रही हैं। ग्राहक अच्छा सामान न खरीद कर इन कंपनियों के चक्कर में पड़ जाता है। जिससे लोकल बाजार काफी प्रभावित होता है।
सामान की कीमत
ब्लोअर- 2 हजार से 8 हजार रुपये
गीजर- 5 हजार से 25 हजार रुपये
रूम हीटर- 1 हजार से 3 हजार रुपये
पानी गर्म करने की रोड- 300 सौ से 700 सौ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें