फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हाइटेंशन लाइन पर खंभा गिरने मढ़ौली में विद्युत उपकरण फुंके

विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन के ऊपर गिरा बिजली का खंभा। - फोटो : samvad
विज्ञापन
रामघाट-कल्याण मार्ग पर विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे पोल शिफ्टिंग के दौरान एक खंभा 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। इससे तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट हो गया और गांव मढ़ौली में कई घरों में बिजली के उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन

पीड़ित रेस्टोरेंट संचालक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विस्फोट के कारण रेस्टोरेंट के एसी, फ्रिज और बिजली वायरिंग फुंक गई। आरोप लगाया कि पोल गाड़ने वाले कर्मियों ने शटडाउन लिए बिना ही काम शुरू कर दिया था। इसी वजह से इतना बड़ा नुकसान हुआ है। घटना के बाद विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेई आशीष यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लापरवाही सामने आई तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें