फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वीरपुरा के निकट नहर की पटरी कटी, पानी से खेत लबालब

विज्ञापन
नहर की कटी पटरी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र से होकर बह रही मध्य गंग नहर की पटरी गांव वीरपुरा के निकट कटने से नहर का पानी सड़क किनारे बनी दुकानों में घुस गया और खेतों में पहुंचकर धान व बाजरा की फसल में भर गया। एसडीएम के निर्देश पर सिंचाई विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर सुबह नौ बजे जेसीबी की मदद से कटान को बंद कराया।
विज्ञापन

गांव वीरपुरा के निकट बृहस्पतिवार की सुबह राहगीरों ने नहर की पटरी को कटा देखा तो ग्रामीणों को जानकारी दी। पानी के तेज बहाव के कारण नहर किनारे बनी दुकानों में पानी घुस गया और सोमना-खैर रोड पर पानी हिलोरें मारने लगा। किसानों के करीब 50 बीघा खेतों में खड़ी धान व बाजरा की फसलों को जलमग्न कर दिया। सड़क पर चलने वाले लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने कहा है कि नहर की सफाई नहीं होने के कारण पटरी कट गई है। प्रशासन को चाहिए कि वह प्रभावित किसानों को मुआवजा दे और नहर व रजबहों की सफाई कराए।
विज्ञापन

- ग्रामीणों की सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजकर नहर के कटान को बंद कराने के निर्देश दिए। किसानों की फसलों में भरे पानी से क्षति का आकलन करवाकर नियमानुसार मदद की जाएगी। - हरिश्चंद्र, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें