फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 128 सहकारी समितियों पर सभापति एवं उपसभापति का चुनाव संपन्न

Mon, 20 Mar 2023 12:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
गौलारा में महेशचंद्र शर्मा, तीक्ष्णपाल सिंह का स्वागत करते ग्रामीण।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जिले की 128 सहकारी समितियों पर रविवार को सभापति एवं उपसभापति का चुनाव संपन्न हुआ। सहकारी समिति विजयगढ़, हरदुआगंज एवं बरौली आदि पर नोंक-झोंक के बीच चुनाव प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया। निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निबंधक सहकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि जिले में 128 सहकारी समितियों की नौ सदस्यीय प्रबंध समिति का शनिवार चुनाव हुआ था। जिसमें 91 स्थानों पर डायरेक्टर का निर्विरोध चुनाव संपन्न कराया गया तो वहीं 33 स्थानों पर शांति पूवर्क तरीके से चुनाव कराया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले की तहसील कोल में 45, अतरौली में 30, इगलास में 21, खैर में 19, गभाना में 13 सहकारी समितियों पर सभापति एवं उपसभापति पद के लिए चुनाव हुआ। इस दौरान सभी सहकारी समितियों पर सुबह से ही काफी गहमा-गहमी देखने को मिली। नौ सदस्यी प्रबंध समिति के (डेलीगेट) ने सभापति एवं उपसभापति पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। सभी नवनिर्वाचित सभापति एवं उपसभापति का उनके समर्थकों ने जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। अब सहकारी संघ के सभापति पद के लिए चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें