विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जिले के सात सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। अब सभी पार्टी के जिलाध्यक्षों ने अब जीत को लेकर अपने-अपने दावे किए हैं। मतदाताओं ने खामोशी के साथ मतदान करके अपना फैसला मशीन में बंद कर दिया है।
जिले की सातों सीटों पर सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी जीतेंगे। मतदाताओं ने प्रत्याशियों को असीम स्नेह दिया है। - गिरीश यादव, जिलाध्यक्ष, सपा
कांग्रेस की सातों सीटों पर विजय पताका फहरेगी। मतदाताओं ने अपने मन की बात मशीन में बंद कर दी है। - संतोष सिंह, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
--
सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी सातों सीटों पर जीत हासिल करेंगे। गठबंधन प्रत्याशियों को भरपूर प्यार मिला है। - कालीचरन सिंह, जिलाध्यक्ष, रालोद
जिले के सातों सीटों पर बसपा प्रत्याशी जीतेंगे। यह मतदान प्रतिशत बता रहा है। पांचवीं बार बहन मायावती मुख्यमंत्री बनेंगी। - रतनदीप सिंह, जिलाध्यक्ष, बसपा
भाजपा जिले की सभी सीटों को भारी अंतर से जीत रही है। सभी जगह जाट समाज का अधिकतम वोट हमें मिला है। - चौ. ऋषिपाल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह।- फोटो : CITY OFFICE
भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह।- फोटो : CITY OFFICE
रालोद जिलाध्यक्ष काली चरन ।- फोटो : CITY OFFICE