दिनदहाड़े डकैती की सूचना पर थाना पुलिस के पसीने छूट गए। एसपी सिटी अभिषेक खुद एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल ने घर के अंदर बिखरे पड़े सामान की फोटोग्राफी की साथ ही अलमारियों और कपड़ों से फिंगरप्रिंट जुटाए।
पॉश कालोनियों में भी नहीं पुुलिस की मुस्तैदी
महानगर में बदमाशों के बेलगाम होने के पीछे पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। डायल 100 की गाड़ियों को सिपाही पेड़ों की छांव में जहां के तहां खड़ा करकर उनमें आराम फरमाते हैं तो वहीं, चौकी पुलिस की और से लैपर्ड कर्मियों को भी ठीक से गश्ती नहीं कराई जा रही है। इसके कारण आए दिन शहर की पॉश कालोनियों में लूट, डकैती, राहजनी, चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं।
एसपी सिटी अभिषेक ने बताया कि, कूरियर व्बॉय बनकर घर के अंदर घुसे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है। इसके साथ ही वह एक्सयूवी कार में सवार होकर आए थे। कार सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में उसका नंबर नहीं दिख रहा है। बदमाशों की तलाश जारी है।