फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, भतीजा घायल

Tue, 23 Sep 2025 02:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रोरावर थाना क्षेत्र में नायरा पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जनपद बुलंदशहर निवासी शिशुपाल (65) पुत्र शंकर पाल अपने बेटे अभिलाष के पास शिवधाम कॉलोनी थाना रोरावर में रह रहे थे। रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे भतीजे अभिषेक के साथ बाइक पर पीछे बैठकर अस्पताल में भर्ती अपने साले के भतीजे को देखने जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन रास्ते में बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे सड़क पर गिरकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस कर्मियों ने उन्हें एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने शिशुपाल को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक का उपचार चल रहा है। वह अपने पीछे पुत्र-पुत्री सहित परिवार वालों को रोता छोड़ गए हैं। रोरावर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया परिवार से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें