पितृ अमावस्या पर गंगा स्नान के दौरान गांव भुड़िया निवासी डिगंबर सिंह (35) रामघाट में गंगा नदी में डूब गया। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को उसका शव गांव पहुंचा तो परिवार की महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। वह अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र के अलावा परिवार वालों को रोता छोड़ गया है।
गांव भुड़िया निवासी डिगंबर सिंह पुत्र जवाहर सिंह रविवार की सुबह पितृ अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए रामघाट स्थित गंगा घाट पर गए थे। वहां गंगा नदी में स्नान करते समय वह डूब गए। रामघाट पुलिस ने परिवार को खबर देने के साथ ही स्थानीय गोताखोरों के जरिये डूबे युवक की तलाश शुरू कराई। काफी देर तक तलाश के बाद नदी से उसका शव ही बाहर निकाला जा सका। परिजन के अनुसार युवक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अलीगढ़ शहर में पीएसी के पास रहता था। रविवार को बाइक से अलीगढ़ से बाइक से रामघाट गए थे।