फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः एएमयू में तनाव, छात्रसंघ अध्यक्ष समेत 14 पर देशद्रोह का मुकदमा, 8 निलंबित

Wed, 13 Feb 2019 07:33 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में मंगलवार को सांसद असदुद्दीन ओवैसी के दौरे का विरोध कर रहे एएमयू के एक छात्र गुट व उनके समर्थक भाजयुमो नेताओं और एएमयू छात्रों में हुए झगड़े और हंगामे के बाद पुलिस ने एएमयू छात्रसंघ अध्यक्ष सहित 14 लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह की ओर से दी गई तहरीर में विश्वविद्यालय परिसर में देश विरोधी नारे लगाए जाने का आरोप है। वहीं, बुधवार को सुलेमान हॉल में शांति भंग मामले में एएमयू प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो गुटों के आठ छात्रों को निलंबित कर दिया है। 

इन पर परिसर में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। जनपद का सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने गुरुवार दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


तहरीर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह का आरोप है कि अपने साथी मनोज शर्मा संग किसी काम से वह कलेक्ट्रेट जा रहे थे। तभी एएमयू सर्किल पर हमलावर एएमयू छात्रों ने उनकी गाड़ी को देखकर हमला बोल दिया। 

गाड़ी से उन्हें व मनोज को खींचकर पीटा। फायरिंग भी की। इस फायरिंग में मुकेश बच गए। गोली उनकी गाड़ी में लगी। वहीं मनोज से मोबाइल जंजीर आदि लूटकर उन्हें बेरहमी से पीटा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय परिसर में देश विरोधी नारे भी लगाए गए थे। 

तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस थाने में छात्रसंघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज, पूर्व अध्यक्ष मशकूर अहमद, छात्रसंघ सचिव हुफैजा आमिर, उपाध्यक्ष हमजा सूफियान, नदीम अंसारी, जैद शेरवानी, मो.आमिर, नवेद आलम, आरिफ  त्यागी, फरहान जुबैरी, नजमुल साकिब, जकी, रिहान, असद व अन्य अज्ञात एएमयू छात्रों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है।  

 इसी बवाल में दूसरा मुकदमा टीवी चैनल की रिपोर्टर नलिनी शर्मा की ओर से सुरक्षा अधिकारी अजीज अख्तर व अज्ञात एएमयू छात्रों पर दर्ज कराया है, जिसमें आरोप है कि उन्हें कवरेज करने से रोका गया और विरोध पर पीटा गया। अभद्र व्यवहार किया गया। बाद में उनके कैमरे तोड़कर आग लगा दी गई। 
विज्ञापन

आठ छात्रों पर कार्रवाई, निलंबित

एएमयू प्रशासन ने एएमयू के सुलेमान हॉल में मारपीट एवं कैंपस में अशांति फैलाने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक गुट के अजय सिंह, मुनीष कुमार, अमन शर्मा (अनूपशहर, बुलंदशहर), पवन जादौन तथा दूसरे गुट के इमरान खान, अब्दुल मबूद, फरहान जुबैरी, आदिल खान को निलंबित कर दिया है। इन पर विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

मामले में पुलिस का कहना है कि ऐसे छात्रों का रिकॉर्ड तैयार किया गया है, जिनका क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है। उनका कोर्ट से वारंट लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें