फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाजरा खरीद कर ले गए, पर नहीं दिए 84 लाख रुपये, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Sat, 21 Sep 2019 02:25 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
बाजरा - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के हाथरस शहर की अनाज मंडी के एक आढ़ती से अलग-अलग शहरों के आठ लोग बाजरा तो ले गए, लेकिन शेष रुपये अभी तक नहीं दिए हैं। इसे लेकर अब आढ़ती ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव गंगचौली निवासी देवराज सिंह पुत्र मनीपाल सिंह की देव एग्रो एजेंसी के नाम पर हाथरस गल्ला मंडी में आढ़त है। यहां किसान अपनी उपज को बेचने के लिए आते हैं। इसके बाद आढ़तियां उसे बड़े व्यापारियों को बेचते हैं। इसके तहत देवराज सिंह से दिनेश कुमार मित्र पुत्र गौरीशंकर मित्रा निवासी ए/152 मंगोलपुरी ए ब्लॉक उत्तर/पश्चिम दिल्ली, हेमंत सिंह, राकेश कुमार शर्मा, विकास तिवारी निवासीगण अज्ञात, मेहुल सिंह निवासी नरौरा राजघाट, पंकज विकाल निवासी आगरा, राहुल गुप्ता पता अज्ञात और विशाल ट्रेडर्स राया मथुरा साजिश के तहत धोखाधड़ी कर देव एग्रो एजेंसी गल्ला मंडी हाथरस से 500 टन बाजरा ले गए। 

शेष धनराशि 84 लाख 61 हजार 584 रुपये बाद में दिए जाने की बात कही, लेकिन अभी तक शेष रुपयों का भुगतान नहीं किया गया है। इस पूरे मामले को लेकर कोतवाली हाथरस गेट में देवराज सिंह की तहरीर के आधार पर धारा 420, 406 का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें