फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: गर्भवती के बाल पकड़कर जमीन पर पटका और पेट में मारी लात, गर्भस्थ शिशु की मौत, मुकदमा दर्ज

Fri, 04 Apr 2025 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दो पक्षों में मारपीट के बाद आरोपियों ने गर्भवती को जमीन पर पटक दिया। उसके पेट में भी लात मारी। जिससे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। मामले में तीन नामजद समेत सहित तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहल्ला न्यू बोहरान में 1 अप्रैल को दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान एक गर्भवती महिला को पीटते हुए जमीन पर पटका गया और उसके पेट में लात मारी गई। इससे उसके गर्भ में पल रहे आठ माह के शिशु की मौत ही गई। मामले में तीन नामजद समेत सहित तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


राधे पुत्र  हरिश्चंद्र के अनुसार 30 मार्च को पड़ोसी लाखन का रवि के साथ झगड़ा हो रहा था। इस झगड़े में उन्होंने बीच-बचाव कराया था। इस बात से लाखन चिढ़ गया। 1 अप्रैल की सुबह लाखन ने अपने पिता रंजीत, ससुर राजवीर और तीन सालों के अलावा तीन अज्ञात के साथ उनके घर पर हमला बोल दिया। परिवार के सभी लोगों को डंडों से पीटने के साथ आठ माह की गर्भवती पुत्रवधू मुस्कान के बाल पकड़कर जमीन पर पटका और पेट में लात मारी। इससे उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें