फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अज्ञात वाहन ने युवक में मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 04 Apr 2025 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कैंटर के पहिये में पंक्चर हो गया। चालक ने कैंटर साइड में खड़ा कर दिया। युवक सड़क के किनारे पहिया बदलने लगे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली के गांव खेड़िया रफातपुर निवासी बनवारीलाल (38) एक कैंटर में हेल्पर थे। 29 मार्च को ककेथल स्थित फैक्टरी से मुर्गीदाना लेकर जा रहे कैंटर के पहिये में रायपुर दलपतपुर के निकट पंक्चर हो गया। चालक ने कैंटर साइड में खड़ा कर दिया।

विज्ञापन


बनवारी लाल सड़क के किनारे पहिया बदलने लगे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान बनवारीलाल की मौत हो गई। कैंटर स्वामी तेज सिंह निवासी बझेड़ा ने कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें