फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ महीने के बच्चे ने दी कोरोना को पटखनी

Sun, 24 May 2020 12:05 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र का वार्ड ब्वॉय कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में बनाए गए विशेष कोविड-19 वार्ड में भर्ती आठ महीने के बच्चे ने कोरोना को हराकर जिंदगी की जंग जीत ली है। इस महामारी को हराने वाला वह जिले का सबसे छोटा कोरोना योद्धा है। इसके अलावा शनिवार को एक और महिला ने कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी पा ली। 
विज्ञापन




 मेडिकल कॉलेज में अब तक 23 मरीज कोरोना से स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। पिछले दिनों आठ महीने के बच्चे को टेस्ट के दौरान पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज के विशेष कोविड-19 वार्ड में रखा गया था।

यहां पर इन मरीजों का उपचार प्रोफेसर एसएफ हक, डॉक्टर एम असलम और डॉक्टर ओवैस अशरफ की देखरेख में चल रहा था। अब यह लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं। शनिवार को मेडिकल कॉलेज से जब इन को छुट्टी दी जा रही थी तब डॉक्टरों और स्टाफ ने तालियां बजाकर इनको घर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें