फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एडीएम सिटी का छापा, आठ डाक्टर गैर हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में भी मलखान सिंह जिला अस्पताल में लापरवाही बरतने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आठ डाक्टरों सहित अन्य विभागों के नौ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही डेंगू, टाइफाइड, मलेरिया की जांच से लेकर वार्ड और जांच किट में अनियमितताएं पाई गईं। इसके लिए सीएमएस को कड़ी फटकार लगाई गई। 48 घंटे के भीतर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। सुधार न होने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

एडीएम सिटी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान चिकित्सक उपस्थित पंजिका का निरीक्षण किया। इसमें कुल 32 नाम अंकित थे, जिनमें से डॉ. आरवी सिंह का आकस्मिक अवकाश दर्ज मिला। पर अवकाश संबंधी प्रार्थना पत्र नहीं था। डॉ एके अंबेश, डॉ. एके रस्तोगी अनुपस्थित थे, जिनके कॉलम में नोडल ऑफिसर कोविड-19 हाथरस व कासगंज अंकित था। वहीं, डॉ. निर्मल सिंह कंसल्टेंट व डॉ. चरन सिंह 21 से 24 सितंबर के बीच अनुपस्थित थे। डॉ. इमाम व डॉ. अमित कुमार, डा. सचिन वर्मा भी गैर हाजिर मिले।
इसके साथ ही पैरामेडिकल उपस्थित पंजिका में 15 कुल नाम अंकित थे। इनमें शकील ताज अनुपस्थिति थे। सेवा प्रदाता एवं रामा कर्मचारी पंजिका देखी गई, जिसमें 15 कर्मचारी अंकित थे। उनमें से 4 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कार्यालय उपस्थित पंजिका में कुल 11 कर्मचारियों के नाम अंकित थे। उनमें से साधना गौतम अनुपस्थित थीं, उनको हाथरस में संबद्ध दर्शाया गया। मनीष द्विवेदी अनुपस्थित थे। संविदा कर्मचारी उपस्थित पंजिका में कुल 21 कर्मियों के नाम अंकित थे। इनमें अंशु व कुमार अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

इधर, पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया गया, जिसमें लैब के पैथोलॉजिस्ट डॉ. रघुवंशी उपस्थित नहीं थे। मलेरिया जांच पर लैब टेक्नीशियन ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। अब तक किए गए मलेरिया के परीक्षण की स्लाइड्स अथवा आरडीटी किट नहीं मिलीं। रजिस्टर में पिछले माह से एक भी पॉजिटिव परिणाम दर्ज नहीं था। डेंगू रोग के बारे में जानकारी की गई तो बताया कि शासन स्तर से दो डेंगू जांच किट उपलब्ध कराने एवं सात मरीजों के सैंपल लेने के बाद से अभी तक कोई जांच नहीं की गई है। वहीं, डेंगू जांच की एलीजा मशीन चालू अवस्था में नहीं थी। ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया गया तो यहां ब्लड कलेक्शन रजिस्टर ही पूरा नहीं मिला।
डॉ. रघुवंशी ने बताया कि ब्लड कलेक्शन एवं सेपरेशन मशीन क्रियाशील है। प्लेटलेट्स कंसट्रेंट तैयार नहीं है। इमरजेंसी वार्ड के निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी कक्ष भी देखा। डेंगू वार्ड में मच्छरदानी, ऑल आउट अथवा मच्छरों से बचाव हेतु कॉयल मौजूद नहीं थी। इस बारे में सीएमएस ने बताया कि उक्त सामान स्टोर रूम में बंद है। वार्ड की दीवारों पर सीलन भी मिली। इन लापरवाहियों के चलते सीएमएस को 48 घंटे केे भीतर सभी व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए हैं। अगर, अमल नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें